Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ हुआ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कलश यात्रा

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ हुआ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ कलश यात्रा

सोनभद्र(विनोद मिश्र)

विकासखंड करमा के शंकर धाम आश्रम करण वाह गांव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रविवार को कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुग्रिवा नंद जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। यज्ञ के पहले दिन यज्ञाचार्य दयाशंकर शुक्ल एवं अन्य ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया गया। यजमान गोपाल सिंह वैद्य सपत्नी ने पूजन करने के बाद जल यात्रा के समय 51कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर श्रीमन्नारायण का उच्चारण करते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने बाद मंडप प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हुई। पचांग पूजन,गणपति गौरी गणेश पूजन कर देवताओं का आवाहन किया गया। अरणी मंथन द्वारा अग्नि उत्पन्न कराई गई। आयोजक गोपालसिंह वैद्य ने बताया कि यज्ञ एक सप्ताह तक चलेगा ।13, मई को भंडारे के साथ संपन्न होगा। उक्त अवसर पर रविन्द्र बहादुर सिंह, संजय सिंह, श्यामसुंदर सिंह,धर्मेन्द्र सिंह,समेत काफी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir