Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

व्यापारियों ने की आवाज बुलंद, कहा शाहगंज को बनाया जाय जिला

व्यापारियों ने की आवाज बुलंद, कहा शाहगंज को बनाया जाय जिला

ब्यूरो- नीरज कुमार खुटहन जौनपुर

जौनपुर। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह को भाजपा नेता नगरपालिका शाहगंज के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने पत्रक दिया। इसमें शाहगंज तहसील की उपयोगिता व आवश्यकता बताते हुए जिला बनाने की मांग की गई है।

पत्रक में कहा गया है कि शाहगंज तहसील पूर्वांचल में सबसे बड़ी तहसील है, जिसमें करीब 15 से 18 लाख की आबादी है। शाहगंज को जिला बनाने का प्रयास पिछले 20 वर्षों से लगातार चल रहा है, ऐसे में आजमगढ़, आंबेडकरनगर, सुल्तानपुर व जौनपुर का कुछ हिस्सा लेकर इसे जिला बनाया जा सकता है।

शाहगंज तहसील का पश्चिमी हिस्सा सुईथाकला ब्लाक जिला मुख्यालय से 68 किमी दूर है। इसको लेकर कई बार बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने भी प्रयास किया। इस मौके पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र जौनपुर सहसंयोजक रूपेश कुमार जायसवाल आदि मौजूद थे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir