Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

शंकराचार्य जी के सान्निध्य में गोरखपुर ने निकली गविष्ठी यात्रा कल पहुंचेगी काशी

प्रेस विज्ञप्ति~प्रकाशनार्थ

 

शंकराचार्य जी के सान्निध्य में गोरखपुर ने निकली गविष्ठी यात्रा कल पहुंचेगी काशी

 

काशी में विभिन्न स्थानों पर शंकराचार्य जी का होगा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

 

वाराणसी,12.5.26

 

परमाराध्य परमधर्माधिश अनंतश्रीविभूषित ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज के सान्निध्य में गोरखपुर से निकली 81 दिवसीय गविष्ठी गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा कल 13.5.26 दिन बुधवार को मिर्जापुर से होते हुए काशी पहुंचेगी।गविष्ठी यात्रा के काशी पहुंचने पर समस्त विधानसभाओं में सनातनी जनता शंकराचार्य जी का भव्य स्वागत अभिनंदन एवं वंदन करेगी।

 

उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि यह 81 दिवसीय गविष्ठी यात्रा प्रदेश के समस्त 503 विधानसभाओं में जाएगी।गर्मी के इस मौसम में गौभक्त शंकराचार्य जी महाराज द्वारा गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु एवं उनको राष्ट्र एवं राज्यमाता घोषित कराने हेतु निकाली जा रही इस यात्रा को सभी विधानसभाओं में काफी व्यापक जन समर्थन प्राप्त हो रहा है।एवं जनता शंकराचार्य जी के गौभक्ति एवं उनके द्वारा गौरक्षार्थ किए जा रहे तप का उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रही है।कल गविष्ठी यात्रा काशी में रोहनिया,कैंट,दक्षिणी,

उत्तरी होते शिवपुर विधानसभा पहुंचेगी।शंकराचार्य जी शिवपुर विधानसभा में रात्रि विश्राम करेंगे।एवं अगले दिन गविष्ठी यात्रा अजगर,पिंडरा,सेवापुरी एवं भदोही होते हुए अगले गंतव्य की ओर प्रस्थान करेगी।

 

संजय पाण्डेय।

मीडिया प्रभारी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir