Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

शिवपुर थाना क्षेत्र के पांचो शिवाला से हरहुआ मार्ग पर गुरुवार को लगभग 15 से 20 युवतियां समूह बनाकर आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को रोककर आर्थिक सहायता मांगती दिखाई दीं

आशीष मोदनवाल पत्रकार

वाराणसी: शिवपुर क्षेत्र में युवतियों का समूह राहगीरों से मांग रहा चंदा, पुलिस जांच की मांग
वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के पांचो शिवाला से हरहुआ मार्ग पर गुरुवार को लगभग 15 से 20 युवतियां समूह बनाकर आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को रोककर आर्थिक सहायता मांगती दिखाई दीं।
युवतियां लोगों को एक अंग्रेजी में छपा हुआ पर्चा दिखा रही थीं, जिसमें प्राकृतिक आपदा से प्रभावित होने तथा भोजन, कपड़े और रहने की समस्या का हवाला देकर आर्थिक मदद की अपील की गई है। इसी पर्चे पर कुछ लोगों के नाम और उनके द्वारा दी गई धनराशि भी हस्तलिखित रूप में दर्ज दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवतियां सड़क पर वाहन रुकवाकर लोगों से नकद पैसे मांग रही हैं, जिससे कई वाहन चालकों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह अभियान किसी पंजीकृत संस्था द्वारा चलाया जा रहा है या नहीं तथा इनके पास प्रशासन की कोई अनुमति है या नहीं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मामले की जांच कर वास्तविकता सामने लाने तथा यदि कोई अनियमितता पाई जाती है तो आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir