Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

संविधान ज्ञान परीक्षा में चयनित 36 बच्चो को किया गया पुरस्कृत

संविधान ज्ञान परीक्षा में चयनित 36 बच्चो को किया गया पुरस्कृत

 

कर्दमेश्वर इंटर कालेज में दिया गया प्रशस्ति पत्र एवं उपहार

 

रोहनिया।संविधान के बारे बच्चों को सामान्य जानकारी से अवगत कराने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों के कक्षा नवीं से बारहवीं तक छात्र छात्राओं के लिए संविधान आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा विभिन्न विद्यालयों में किया जा रहा है।इस कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कन्दवा के कर्दमेश्वर इंटर कालेज पूर्वी में चयनित कुल 36 बच्चों को पुरस्कृत किया गया ।परीक्षा का आयोजन विगत दिनों किया गया था।इस अवसर पर आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि बच्चों को हमारे संविधान की प्रमुख विशेषताओं को जानना चाहिए जिससे वे बड़े होकर जनहित में आम जन को जागरूक कर सकें।कार्यक्रम संयोजक डॉ इंदु पाण्डेय ने कहा कि संविधान में निहित प्रमुख तत्वों को विद्यार्थी जीवन से ही अवगत कराने की दिशा में संस्था द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है जिससे खेल खेल में ही बच्चे संविधान के बाबत जो जानकारी हासिल कर लेंगे वह उनके लिए जीवन भर उपयोगी रहेगी।प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों में संवैधानिक मूल्यों की स्थापना के लिए संस्था द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय है।परीक्षा में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. रतन कुमार, कमला प्रसाद रायय, धर्मेंद्र कुमार सिंह सरिता पटेल, प्रणय आदि की उपस्थिति रही।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir