Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष चुने गए आकाश उपाध्याय

संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष चुने गए आकाश उपाध्याय

राजधानी लखनऊ में आयोजित संस्कार भारती के प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक में एक बार फिर से अम्बेडकरनगर जिले से श्री अनुपम पाण्डेय जी को जिला संयोजक चुना गया । वहीं जिले के युवा कवि श्री आकाश उपाध्याय जी को जिला अध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त जनपद के संस्कार भारती की जिला इकाई की टीम में हरीश सिंह जी और गिरीश चतुर्वेदी जी उपाध्यक्ष, कमलेश श्रीवास्तव जी मंत्री, शुभ अग्रहरि और डॉक्टर नीलम पाण्डेय जी सहमंत्री, अमर बहादुर पाण्डेय कोषाध्यक्ष, हिमांशु त्रिपाठी जी मीडिया प्रमुख, राजमणि सिंह जी सह मीडिया प्रमुख ,जय भारती जी लोक मंच संयोजक,अनादि उपाध्याय जी साहित्य विधा संयोजक चुने गए एवं नीरा तिवारी जी को चित्रकला संयोजक चुना गया।अन्य सक्रिय सदस्य के रूप में सौरभ शुक्ला जी,सचिन गिरी जी,पूर्णिमा शुक्ला जी,अपर्णा तिवारी जी,रामकरण जी,प्रदीप तिवारी जी को सम्मिलित किया गया। जिले के गणमान्य लोगों द्वारा चुने गए सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir