सात वर्षीय बच्ची को दशाश्वमेध पुलिस द्वारा सुरक्षित तरीके से बाल गृह शिशु में पहुंचवाया गया तथा बच्ची के परिजनों के बारे में पहचान की अपील की गई।
चौकी प्रभारी दशाश्वमेध अनुज मणि तिवारी व थाना दशाश्वमेध की एंटी रोमियो टीम प्रभारी महिला उप निरीक्षक खुशबू सिंह मय टीम क्षेत्र में भ्रमणशील होकर दशाश्वमेध घाट पर गस्त कर रहे थे कि एक बच्ची उम्र करीब 7 वर्ष अकेले बैठी मिली, पुलिस द्वारा बच्ची का नाम पता पूछा गया तो बच्ची ने अपना नाम तम्मो बताया और माता-पिता और निवास स्थान के बारे में कुछ नहीं बता सकी। जिसे एंटी रोमियो टीम द्वारा सुरक्षार्थ थाना दशाश्वमेध पर लाया गया। पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से बच्ची की पहचान कराने की कोशिश की गई तथा बालिका के परिजनों के संबंध में घाटों पर भी लोगों से पूछताछ कर काफी प्रयास किया गया लेकिन उसके परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिसके बाद पुलिस द्वारा बालिका को राजकीय बालगृह शिशु दुर्गाकुंड वाराणसी में दाखिल करवाया गया। पुलिस की तत्परता से बच्ची किसी गलत व्यक्ति के हाथ नहीं गई। चौकी प्रभारी दशाश्वमेध द्वारा स्थानीय लोगो से भी बच्ची के परिजनों के बारे में पता करने हेतु सहयोग की अपील की गई है।





