प्रेस विज्ञप्ति
रोहनिया ,बच्छाव वाराणसी
सामूहिक सहयोग से होगा सशक्त ग्राम पंचायत का विकास
आज दिनांक 20 मई 2026 को सृजन सेवा ट्रस्ट के क्षेत्रीय कार्यालय बच्छाव वाराणसी में काशी विद्यापीठ ब्लॉक के बेटाबर, टिकरी, छितौनी कोट,करसड़ा कुरुहूवा मुड़ादेव बच्छाव, खनाव ग्राम पंचायत के हित धारक और सक्रिय संगठन के सदस्यों के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागीय समन्वय को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्टेक होल्डर समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों, रोजगार सेवक, मनरेगा मेठ,शिक्षामित्र, महिला समूह प्रतिनिधियों,पंचायत सदस्य ने सहभागिता की।
बैठक में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, मनरेगा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने ग्राम सभा की सक्रियता बढ़ाने, योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचे इस पर समझ विकसित की ।
बैठक के दौरान पंचायत क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं जैसे पेयजल, स्वच्छता, मजदूरी भुगतान, स्कूल उपस्थिति एवं कुपोषण की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी विभागीय हितधारकों ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने की सहमति व्यक्त की।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पंचायत स्तर पर सामूहिक प्रयास एवं जनभागीदारी से ही ग्रामीण विकास की योजनाओं को प्रभावी बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में छितौनी कोट से निर्माण कार्य समिति अध्यक्ष अजीत,टिकरी मनरेगा मेठ साधना,करसड़ा सफाई कर्मचारी राजेश कुमार,करिश्मा, सोनी,आशा समेत दर्जनों सक्रिय सदस्यों और सृजन सेवा ट्रस्ट से प्रियंका,रचना ,राजेश सिंह की भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन बिंदु कुमारी और धन्यवाद ज्ञापन नेहा द्वारा किया गया।







