Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

सावधान! जहरीली अगरबत्तियां बेचने वालों पर गिरेगी गाज, चंदौली जिला प्रशासन की सख्त चेतावनी

 

सावधान! जहरीली अगरबत्तियां बेचने वालों पर गिरेगी गाज, चंदौली जिला प्रशासन की सख्त चेतावनी

चंदौली (15 जून 2026): मच्छरों को भगाने के नाम पर बाजारों में बिकने वाली कुछ खतरनाक अगरबत्तियों को लेकर चंदौली जिला प्रशासन बेहद सख्त हो गया है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनोद कुमार यादव ने जनपद के सभी किराना दुकानदारों, कीटनाशी विक्रेताओं और पेस्ट कंट्रोल ऑपरेटरों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित और जानलेवा अगरबत्तियों की बिक्री बंद करने के निर्देश दिए हैं।

शासन के आदेशानुसार, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कीटनाशी अधिनियम-1968 और नियमावली-1971 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन ब्रांड्स पर लगा प्रतिबंध, रसायनों को बताया ‘धीमा जहर’

जांच में सामने आया है कि बाजारों में धड़ल्ले से बिकने वाले कुछ नामी ब्रांड्स में इंसानी सेहत के लिए बेहद खतरनाक और अपंजीकृत कीटनाशी रसायनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ब्लैकलिस्टेड ब्रांड्स:

स्वीट नाईट (Sweet Night)

डायनासोर (Dinosaur)

श्री डेंगू किलर (Shree Dengue Killer)

स्लीप वेल (Sleep Well)

कम्फर्ट (Comfort)

खतरनाक रसायन: जिला कृषि रक्षा अधिकारी के मुताबिक, इन अगरबत्तियों में ‘डीमेफलूचिन’ और ‘मेपेफलूथ्रिन’ नामक अपंजीकृत रसायनों का उपयोग हो रहा है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक और जानलेवा हैं।

प्रशासन की पैनी नजर, होगी जेल और कार्रवाई

शासन स्तर से इन सभी प्रतिबंधित ब्रांड्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि:

किसी भी दुकान, गोदाम या प्रतिष्ठान में इन रसायनों से बनी अगरबत्तियां पाई गईं, तो सामग्री जब्त कर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

दुकानदार इन उत्पादों को न तो बेचें और न ही अपने स्टॉक में रखें।

पकड़े जाने पर पूरी जिम्मेदारी संबंधित विक्रेता की होगी।

जनता से अपील: जहरीले धुएं से बचें, मच्छरदानी अपनाएं

जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनोद कुमार यादव ने जनपदवासियों से भी अपने परिवार की सेहत की खातिर एक विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग घरों में इस तरह के जहरीले रसायनों वाले धुएं के प्रयोग से बचें और मच्छरों से सुरक्षा के लिए सबसे सुरक्षित माध्यम ‘मच्छरदानी’ का प्रयोग करें।

ब्यूरो रिपोर्ट, चंदौली न्यूज पोर्टल।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir