Saturday, October 17, 2026

स्वच्छता, शौच मुक्त ग्राम एवं पशु अधिकार के प्रति जागरूकता के लिए निकली रैली

स्वच्छता, शौच मुक्त ग्राम एवं पशु अधिकार के प्रति जागरूकता के लिए निकली रैली

कटवां/चंदौली। थिंकर्स इवोल्यूशंस फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा ग्राम सभा लेहरा खास, कटवां एवं सिरसिया में स्वच्छता, शौच मुक्त ग्राम तथा पशु अधिकारों के प्रति जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली एवं जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, खुले में शौच से होने वाले दुष्प्रभावों तथा पशुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।

अभियान में दर्जनों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था के वालंटियर शिवम एवं सुन्दरम ने भी सक्रिय सहयोग करते हुए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का नेतृत्व एवं आयोजन संस्था के संस्थापक करुणेश पाण्डेय ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पशु अधिकारों के प्रति समाज की जागरूकता ही स्वस्थ, संवेदनशील और विकसित समाज की आधारशिला है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir