Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

हरियाणा की जनता ने पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व पर जताया भरोसा:ढोल नगाड़े के बीच थिरके भाजपा कार्यकर्त्ता, जमकर की आतिशबाजी, खूब बांटी मिठाई

 

वाराणसी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार पार्टी को मिली बम्पर जीत और जम्मू-कश्मीर में पार्टी को मिली सफलता पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने गुलाब स्थित भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया। ढोल नगाड़े के बीच थिरके भाजपा कार्यकर्ता ने ठुमके एवं आतिशबाजी कर एक दूसरे का मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि हरियाणा की जनता ने पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए लगातार तीसरी बार भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया और हरियाणा की जनता के इसी विश्वास के दम पर भाजपा पुनः हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने हरियाणा की जनता का आभार जताते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के प्रोपेगेंडा और दुष्प्रचार को फेल करके ये साबित कर दिया कि हरियाणा के विकास के लिए बीजेपी जरूरी है। जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत ने इस बात को साबित कर दिया है कि विपक्ष चाहे जितना भी झूठ फरेब और भ्रम की स्थिति पैदा करे जनता आज भी मोदी के साथ है। मेयर अशोक तिवारी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के पिछले 10 वर्षों में किए गये कार्यों पर अपना भरोसा जताया और लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत दिया। पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि हरियाणा की जनता ने नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से भरोसा जताया और उस कहावत को चरितार्थ कर दिया है कि सच्चे का बोलबाला और झूठे का मुंह काला। इस दफाउराँ भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, सुरेश सिंह, जगदीश त्रिपाठी, पूजा दीक्षित, संजय सोनकर, मधुकर चित्रांश, साधना वेदांती, सुरेंद्र पटेल, अभिषेक मिश्रा, इं अशोक यादव, अशोक पटेल, मधुप सिंह, रचना अग्रवाल, किशोर सेठ, शैलेन्द्र मिश्रा, सिद्धनाथ शर्मा, रचना अग्रवाल, मोनिका पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir