Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

होली से पहले चंदौली में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल मिलावटी खोया जब्त


होली से पहले चंदौली में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल मिलावटी खोया जब्त

चंदौली, 27 फरवरी 2026 – होली के त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के पास एक पिकअप वाहन से 2 क्विंटल मिलावटी खोया जब्त किया है, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।


जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के आदेश पर की गई इस कार्रवाई में विभाग की टीम ने एक पिकअप गाड़ी को रोका, जिसमें लगभग 10 से 12 क्विंटल खोया बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। वाहन चालक से पूछताछ में पता चला कि यह खोया सोनभद्र और बिहार से लाया जा रहा था, जिसका उद्देश्य मुगलसराय खोया मंडी में बेचना था।

प्रारंभिक जांच में खोया में मिलावट की पुष्टि हुई, जिसके बाद एक खाद्य कारोबारी के पास से एकत्र किए गए खोया का नमूना संकलित कर जांच के लिए भेजा गया। लगभग 2 क्विंटल मिलावटी खोया को चकिया रोड के पास विनष्ट कर डंप करा दिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम जनता और खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठानों और घरों में टिंचर आयोडीन सॉल्यूशन अवश्य रखें, जिससे मौके पर ही मिलावट की जांच की जा सकती है। विभाग ने बताया कि यदि आयोडीन टिंचर को खोया पर डालने से उसका रंग काला हो जाता है, तो वह मिलावटी होगा।

इस अभियान का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी ने किया, जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी मुगलसराय के सहयोग से पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह यादव ने नमूनों का संकलन किया, और मैना ताली चौकी का पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir