Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

आरएसएस ने सेवा बस्ती में किया खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम।

आरएसएस ने सेवा बस्ती में किया खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम।

ओबरा(सोनभद्र)।नगर के सेक्टर 10 स्थित सेवा बस्ती में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के त्वावधान में रविवार को बस्ती मिलन व सहभोज कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर नगर कार्यवाह मृदुल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सेवा बस्ती के लोगों के बीच सहभोज का कार्यक्रम कर सामाजिक समरसता का कार्य कर राष्ट्र के उत्थान का कार्य कर रही है।वही जिला प्रचार प्रमुख विवेक ने अपने संबोधन में आए हुए बच्चों को राष्ट्र की एकता अखंडता के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि जाति वर्ग की दूरियां मिटा कर देश की मजबूती में अपना योगदान हर वर्ग को देना चाहिए।वही नगर बौद्धिक प्रमुख महेश ने “चंदन है इस देश की माटी तपोभूमि हर ग्राम है,हर बाला देवी की प्रतिमा बच्चा बच्चा राम है गीत प्रस्तुत कर राष्ट्र के प्रति सेवा व समपर्ण के बारे में बताया।संबोधन के बाद हुए खिचड़ी भोज में सेवा वस्ती सहित सभी ने भागीदारी किया।कार्यक्रम में नगर सह कार्यवाह यश ,लल्लन,ई संजय ,राजीव,शिब्बू ,मोहित,
दिनेश,मनोज,कमलेश,शिवम,
सर्वजीत सहित तमाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक व सेवा बस्ती के लोग उपस्थित रहे।

Up18news se chandramohan Shukla ki report

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir