Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

इलिया थाना में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए पुलिस और ग्रामवासियों की बैठक”

इलिया थाना में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए पुलिस और ग्रामवासियों की बैठक

 

 

चंदौली जिला के इलिया थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा आवश्यक सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी चंदन कुमार राय ने कहा कि होली के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की हुड़दंगई या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामवासियों एवं कस्बावासियों से अपील की कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

बैठक में कस्बे की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई, जिस पर थाना प्रभारी ने संबंधित मुद्दों के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

 

संवाददाता ~ तारकेश्वर पाण्डेय (सिटी चीफ चन्दौली)

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir