Thursday, August 20, 2026

गंधर्व सागर में स्नान करते समय डूबते कांवरिया को ग्रामीणों ने बचाया

गंधर्व सागर में स्नान करते समय डूबते कांवरिया को ग्रामीणों ने बचाया

 

राजातालाब। पंचकोशी परिक्रमा के दौरान भीमचंडी स्थित गंधर्व सागर पोखरे में नहाते समय एक कांवरिया गहरे पानी में डूबने लगा। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से उसे समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।मिली जानकारी के अनुसार सावन के तीसरे सोमवार को जंसा क्षेत्र के हरसोस गांव से सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे अदलपुरा स्थित शीतला धाम से जल लेकर बोल बम के जयकारे और डीजे की धुन पर नाचते-गाते पंचकोशी मार्ग से रवाना हुए। यह जत्था मातलदेई होते हुए भीमचंडी पहुंचा।भीमचंडी में पंचकोशी परिक्रमा के दूसरे पड़ाव पर गंधर्व सागर नामक पोखरे में स्नान के दौरान हरसोस गांव का एक कांवरिया अचानक गहरे पानी में चला गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कांवरिया को सकुशल बाहर निकाल लिया।इसके बाद सभी कांवरियों ने अपनी यात्रा पूरी कर हरसोस गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir