Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार शाम को वंदेमातरम राष्ट्रीय गीत दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन किया गया

वंदेभारत कार्यक्रम में शहीदों को नमन

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार शाम को वंदेमातरम राष्ट्रीय गीत दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन किया गया. इस दौरान शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी उपस्थित रहे.
हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी व वीडीए के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने बताया कि मैदागिन स्थित गुरु गोरक्षनाथ मठ में ‘एक शाम देश के महान क्रांतिकारियों के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।। देश के लिए बलिदान देने वाले भारत माता के सपूतों को याद किया गया और उनके परिवार के सदस्यों का सम्मान किया गया. इस दौरान गायक व अभिनेता मनोहर सिंह ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति समां बांध दिया. हर शख्स का चेहरा उस समय खिल गया, जब कलाकारों ने देश की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा हवा में लहराया. इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल का एक-एक कोना राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम से गूंज उठा. देशभक्ति गीतों ने लोगों में नई ऊर्जा का संचार किया. हर किसी को देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले महापुरुषों की याद दिला दी. मुख्य अतिथि शहर दक्षिणी के विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी की तरफ से हर साल राष्ट्रीय गीत दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जोकि सराहनीय है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में आपसी भाईचारा व प्रेम बढ़ाना है. हर किसी को इस कार्यक्रम से जुडऩा चाहिए. इस दौरान विशिष्ठ अतिथि गोरखनाथ मंदिर मैदागिन के महंत योगी रामनाथ महाराज, डा. अरविंद सिंह व वाराणसी के प्रतिष्ठित सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के गणमान्य पदाधिकारियों के साथ प्रमुख मठ मंदिरों के साधु संत जन की भी उपस्थिति रही. इस मौके जिला संयोजक सुनील सिंह, जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह, जिला कोषाध्यक्ष नवीन सिंह कश्यप, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह महानगर उपाध्यक्ष विनय चौरसिया,ओमप्रकाश जायसवाल रुद्र पांडे, महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता (विक्की ), महानगर मंत्री नीतीश राय, विकास यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष वर्मा, सनी मौर्य , दिनेश अग्रहरि, सौरभ सिंह, महानगर कोषाध्यक्ष गप्पू सिंह, महानगर प्रचार प्रसार मंत्री उमेश सिंह, अंशुल तिवारी,विकास जैन, आशीष विश्वकर्मा सहित 12 मंडल इकाई के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागढ़ उपस्थित रहे ।।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir