थाना खुटहन पुलिस ने एक अवैध तमन्चा मय कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार- 
ब्यूरो- नीरज कुमार खुटहन जौनपुर
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रींमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दुबे थाना खुटहन जौनपुर के पर्यवेक्षण में उ0नि0 रामभवन यादव मय हमराह हे0का0 संजय ओझा व हे0का0 गणेश यादव के द्वारा एक तंमचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ अभियुक्त 1. राजकुमार यादव पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी भटपुरा यादव बस्ती थाना खुटहन जनपद जौनपुर को दिनांक 04.01.2022 समय करीब सुबह 09.30 बजे सेवई नाला पुल भटपुरवा मार्ग के पास थाना खुटहन जौनपुर के अन्तर्गत जुर्म धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । ”
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1.राजकुमार यादव पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी भटपुरा यादव बस्ती थाना खुटहन जनपद जौनपुर
*पंजीकृत अभियोग-*
1.मु0अ0सं0 004/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
*बरामदगी का विवरण-*
1.एक नजायज तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर नजायज ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-
1.उ0नि0 रामभवन यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
2.हे0का0 संजय ओझा थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।
3.हे0का0 गणेश यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर ।





