Thursday, November 5, 2026

दीपावली मिलन समारोह में दिया प्रेम और सद्भाव का संदेश

दीपावली मिलन समारोह में दिया प्रेम और सद्भाव का संदेश

 

रोहनिया। विश्व ज्योति जनसंचार समिति के तत्वावधान में पंडितपुर गांव में ग्रामीणों ने आपसी प्रेम, भाईचारा, अहिंसा एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश के साथ दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेन्द्र पटेल तथा अध्यक्षता ग्राम प्रधान रीता भारद्वाज ने की। कार्यक्रम में मिशन शक्ति, रोहनिया चौकी प्रभारी भदवर उपनिरीक्षक पवन कुमार यादव, प्लास्टिक सर्जन डा वर्षा हजगुडे सहित क्षेत्र के गणमान्य अतिथियो ने सहभागिता की। संस्था के निदेशक प्रवीण जोशी व सह-निदेशक दयाकर पामाशेट्टी ने दीपावली पर प्रेम और एकता का संदेश दिया। सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रेरणा कला मंच के कलाकारों ने प्रेम की बोली बोल नाटक प्रस्तुत कर अहिंसा, प्रेम और भाईचारा का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का स्वागत शर्मिला ने किया। अतिथियों ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की। अंत मे उपस्थित लोगो ने सामूहिक दीप प्रज्वलन कर शांति, प्रेम और सद्भाव का संकल्प लिया गया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir