Saturday, September 5, 2026

निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर में मरीजों को मिली नई रोशनी

निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर में मरीजों को मिली नई रोशनी

निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर में मरीजों को मिली नई रोशनी

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल एवं काशी कुष्ठ सेवा संघ के सहयोग से रविवार को राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डिस्ट्रिक्ट 3120 के ‘दृष्टि-रोटरी गिफ्ट ऑफ साइट’ प्रोजेक्ट के तहत किया गया।
हीरामगर, चिरईगाँव ब्लॉक, आशापुर स्थित श्री काशी कुष्ठ सेवा संघ परिसर में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के बाद मोतियाबिंद से पीड़ित चयनित मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल, रिंग रोड फेज-1, माधोपुर ले जाया गया। मरीजों के अस्पताल पहुंचने, उपचार तथा भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई।
शिविर में चयनित मरीजों का लेस प्रत्यायोजन विधि से निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को नेत्र उपचार उपलब्ध कराकर उनकी दृष्टि लौटाना और उन्हें बेहतर जीवन प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रो. उत्तम अग्रवाल (पूर्व मंडलाध्यक्ष), डिस्ट्रिक गवर्नर रो. पूनम गुलाटी, आई कैंप प्रोजेक्ट के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रो. प्रशान्त नगर, को-चेयरमैन रो. प्रतीक पाण्डेय, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रो. दीपक अग्रवाल तथा संयोजक रो. रितेश कुमार एवं रो. संजय कुमार गुप्ता सहित रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे सेवा प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराकर उनके जीवन में उजाला लाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। शिविर का संदेश रहा—“देखेगा भारत, बचेगा भारत, स्वस्थ रहेगा भारत।”

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir