Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

पांडेयपुर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास रविवार रात एक युवती के साथ सरेराह छेड़छाड़ और जबरन कार में बैठाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों और पीड़िता के परिजनों के बीच मारपीट हुई

आशीष मोदनवाल पत्रकार

वाराणसी में युवती से सरेराह छेड़छाड़, कार में बैठाने का प्रयास; एक आरोपी पकड़ा, तीन फरार
वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास रविवार रात एक युवती के साथ सरेराह छेड़छाड़ और जबरन कार में बैठाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों और पीड़िता के परिजनों के बीच मारपीट हुई

    Oplus_131072

। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी सूर्यप्रकाश यादव अपनी पत्नी के साथ वाराणसी आए थे। दोनों रिश्तेदार की स्कूटी से खरीदारी के लिए निकले थे। काली मंदिर के पास एक कार में सवार युवकों ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने युवती पर अश्लील टिप्पणियां कीं और उसे कार में बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई।
घटना की सूचना ट्रैफिक पुलिस और डायल-112 को दी गई। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भागने लगे। इस दौरान भाग रही कार ने एक स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर मौजूद लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़कर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हो गए। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
संवाददाता: आशीष मोदनवाल, पत्रकार

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir