Monday, November 16, 2026

ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ न्यास ने माताओं-बहनों को वितरित किया निःशुल्क दूध

छठ महापर्व पर आस्था के साथ सेवा की मिसाल: भटौलिया में उगते सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

(मधुपुर सोनभद्र अजय कुमार सिंह)

ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ न्यास ने माताओं-बहनों को वितरित किया निःशुल्क दूध

सोनभद्र, उत्तर प्रदेश।
सोनभद्र जिले के करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा भटौलिया में लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार की सुबह व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस दौरान छठ घाट पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की। छठी मैया के जयकारों और सूर्य देव की आराधना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

सेवा और सहयोग की भी दिखी मिसाल
छठ महापर्व के पावन अवसर पर ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ न्यास, काशी की ओर से घाट पर पहुंची माताओं एवं बहनों को निःशुल्क दूध वितरित किया गया। संस्था की इस पहल से पर्व के दौरान सेवा और सहयोग का संदेश देखने को मिला।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir