Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

भीषण सड़क हादसा: रेलिंग तोड़ते हुए फ्लाईओवर से नीचे खाई में गिरा कैंटर, 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसा: रेलिंग तोड़ते हुए फ्लाईओवर से नीचे खाई में गिरा कैंटर, 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

एटा।उत्तर प्रदेश के एटा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां के पिलुआ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह लगभग चार बजे एक कैंटर फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए 20 फुट नीचे जा गिरा,जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकलवाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लगभग चार बजे अलीगढ़ से मैनपुरी की तरफ कैंटर जा रहा था।कैंटर थाना पिलुआ क्षेत्र के ग्राम ततारपुर के पास अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा,जिससे कैंटर में सवार कुल पांच लोगों में से चार घायल हो गए और एक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पिलुआ थाना प्रभारी दिनेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा पहुंचाया।

हादसे में मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के महाजन टोला निवासी 25 वर्षीय अनस खान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 30 वर्षीय इरफान और 35 वर्षीय अच्छे खां की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। कैंटर सवार 32 वर्षीय मोहम्मद सत्तार और शाहरुख (30) गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें मेडिकल कॉलेज एटा से उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।बताया जा रहा है कि हादसा वाहन चलाते समय ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ। घटना में मारे गए और घायल हुए सभी लोग मैनपुरी जिले के एक ही गांव के बताए गए हैं।इनमें ड्राइवर कौन था, यह पता नहीं चल पाया है।

✍️ *UP 18 NEWS से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट*

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir