Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

भैंस चराने जंगल में गए व्यक्ति के लापता होने के मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत,

भैंस चराने जंगल में गए व्यक्ति के लापता होने के मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत,

रायपुर सोनभद्र (Santesvar singh)

दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछ – ताछ,

रायपुर थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत तेंदुआ गांव से शुक्रवार को 55, वर्षीय रघुनाथ यादव रात बगल के जंगल में भैंस चराने जाने के दौरान लापता हैं।
परिवार एवं ग्रामीणों ने बहुत खोजा लेकिन अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिला।
लापता रघुनाथ यादव के तीन लड़के हैं अरविन्द कुमार , गोविंद कुमार, रविन्द्र कुमार जिसमें गोविंद कुमार के तहरीर पर रायपुर पुलिस ने मुकदमा नम्बर 108/2022 धारा 365आईपीसी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। और आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।दो लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

तहरीर के आधार पर विजय कान्त यादव पुत्र स्व,रामलली यादव निवासी पड़री, अनिरूद्ध यादव,लोरिक यादव, पुत्र स्व,बल्देव यादव, कमलावती देवी पत्नी स्व,बंशधारी, रामचंद्र यादव पुत्र शिवपूजन यादव, सर्वेंद्र यादव पुत्र अनिरुद्ध यादव इंद्रजीत यादव,धरमजीत यादव पुत्र बंशधारी यादव निवासी तेंदुआ पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसमें दो लोग विजयकांत यादव,लोरिक यादव पुलिस हिरासत में हैं।
मिली जानकारी अनुसार तेंदुआ गांव निवासी रघुनाथ यादव शुक्रवार को रात भैंस चराने गये थे सुबह भैंस घर वापस लौट आई लेकिन रघुनाथ यादव घर नहीं आए। परिवार वाले खोजने गए तो एक जगह उसका लाठी, डंडे, टार्च मिला था जिसकी जानकारी लड़के द्वारा पुलिस को दी गई थी, पुलिस द्वारा गुमसुदा का मुकदमा दर्ज किया था।
चार दिन बाद भी रघुनाथ यादव का पता नहीं चल सका इसके बाद लापता के लड़के ने नामजद तहरीर दिया है जिस पर अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir