Monday, November 16, 2026

राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

 

रोहनिया।राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में विकास की कड़ी को गति प्रदान करते हुए सोमवार को त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत छह विकास कार्यों का शिलान्यास किया। राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि कंदवा में पंचकोसी मार्ग से श्रीराम प्रजापति के घर तक 35.89 लाख से 375 मीटर, अमरा खैरा चक में पंचकोसी मार्ग से सत्यम नगर में रत्नाकर सिंह के घर तक 17.13 लाख से 137 मीटर तथा खनाव में भुआलपुर से विभूति नारायण के घर तक 16.85 लाख से 225 मीटर मार्ग बनेगा। पंडितपुर में एजीआरएस से मुसहर बस्ती तक 17.47 लाख से 349 मीटर, मण्डुआडीह में गोपाल गुप्ता से दिलीप पटेल के मकान तक 11.99 लाख से 166 मीटर मार्ग बनेगा। कंचनपुर में लगभग 13 लाख से एक पुलिया बनेगी। इन छह कार्यों पर कुल लगभग 1 करोड़ 12.33 लाख खर्च होंगे। परियोजनाओं से आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनकल्याण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, महामंत्री राज बहादुर राजभर, गौरव सिंह पटेल, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, केशव यादव, बिपिन चंद्र पाल, बृजेश राजभर, राकेश राजभर, अंकित जायसवाल, सहित सभी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir