वीर भद्र सिंह बने विजन विकसित भारत मंच के उत्तर प्रदेश संयोजक
रोहनिया। विजन विकसित भारत नीति एवं अनुसंधान मंच दिल्ली स्थित थिंक टैंक संगठन द्वारा दिवि फाउंडेशन के संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक वीर भद्र सिंह को उत्तर प्रदेश का राज्य संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शिवेश प्रताप एवं बोर्ड की बैठक में तय की गई। यह निर्णय विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प के अनुरूप विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्यों और राज्य की विकास प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रोहनिया क्षेत्र के रहने वाले वीर भद्र सिंह सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इस अवसर पर वीर भद्र सिंह ने कहा कि यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश में पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।





