Wednesday, November 18, 2026

सिगरा में पुलिस का एक्शन, कैंट स्टेशन के पास हंगामा करने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार

सिगरा में पुलिस का एक्शन, कैंट स्टेशन के पास हंगामा करने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार पुलिस आयुक्त के निर्देश पर थाना सिगरा की मिशन शक्ति टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थल पर राहगीरों से अभद्रता करने व आपस में विवाद करने वाली 06 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम जैन के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र के निर्देशन में की गई।

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं पिलर नंबर 60, कैंट रेलवे स्टेशन के पास आने-जाने वाले राहगीरों को परेशान कर रही हैं तथा आपस में विवाद कर रही हैं। सूचना पर उप निरीक्षक विकास सिंह मय मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंचे। समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु वे मानने को तैयार नहीं हुईं। शांति व्यवस्था के दृष्टिगत सभी को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पूछताछ में महिलाएं अपने घर का संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। रोडवेज चौकी इंचार्ज विकास सिंह कई बार इन्हें खदेड़ चुके हैं, फिर भी ये दोबारा आ जाती हैं।

 

पुलिस सूत्रों ने कहा कि इस समस्या की बड़ी वजह क्षेत्र में बिना पंजीकरण, बिना लाइसेंस और बिना नक्शे के चल रहे होटल-लॉज हैं। सूत्रों के अनुसार पचासों होटल लोकल आईडी पर रूम देते हैं, जिससे ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। कोतवाल ने सख्त चेतावनी दी है कि लोकल आईडी पर रूम नहीं देना है।अगर दिए तो कार्यवाही तय है☹️

 

बड़ागांव में लोकल आईडी पर रूम देने के बाद हत्या और आत्महत्या की घटना हो चुकी है, जिसमें आईपीएस नीतू के निर्देश पर थानेदार पंकज पांडे भारी फोर्स के साथ पहुंचे थे।

 

कोतवाल ने कहा कि इन महिलाओं के संरक्षकों की भी जांच होगी और आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

 

गिरफ्तार अभियुक्ताएं पारो देवी (काल्पनिक नाम) कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव बहादुर पुर, मुगलसराय, चन्दौली – 40 वर्ष, सोना (काल्पनिक नाम) बरंगा सैय्यद राजा, चन्दौली – 48 वर्ष, मुस्कान (काल्पनिक नाम) अमरा डीएलडब्ल्यू, रोहनिया, वाराणसी – 30 वर्ष, गुलाबो (काल्पनिक नाम) जयपुर बेल लाईन बोनगन नार्थ, परगनस, पश्चिम बंगाल 30 वर्ष, फूलमती (काल्पनिक नाम) करवदिया, कर्वानिया रोहतास, बिहार – 52 वर्ष सबिता (काल्पनिक नाम धनियाकुंडी भुईधरपुर आजमगढ़ 50 वर्ष

 

पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, उ0नि0 विकास सिंह चौकी प्रभारी रोडवेज, उ0नि0 प्रशान्त कुमार बंधु, म0उ0नि0 काजोल सिंह मिशन शक्ति प्रभारी, म0उ0नि0 डाली साहू, रि0म0का0 छाया, रि0म0का0 दीपांजली, का0 नरेन्द्र कुमार, का0 अनिल कुमार पटेल।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir