हृदय रोगियों को मिलेंगी अत्याधुनिक कैथ लैब सुविधा – डॉ मनीष सिंह
वाराणसी के सामनेघाट स्थित पूर्वांचल का सुपर स्पेशियलिटी फोर्ड हॉस्पिटल में एडवांस्ड कार्डियक केयर सुविधाओं के विस्तार के तहत अत्याधुनिक कैथ लैब का शुभारंभ किया गया अस्पताल की इस पहल को हृदय रोगों की जांच एवं उपचार से जुड़ी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एन. ए.बी.एच. प्रमाणित फोर्ड हॉस्पिटल में शुरू की गई इस आधुनिक सुविधा का उद्देश्य मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा हृदय रोगों के उपचार के लिए उन्नत चिकित्सा तकनीक का लाभ प्रदान करना है। इस अवसर पर चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों, गणमान्य नागरिकों एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। फोर्ड हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मनीष सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नवीनतम चिकित्सा तकनीक को अपनाना आवश्यक है। अत्याधुनिक कैथ लैब की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और हृदय रोगों के उपचार की व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।
शुभारंभ समारोह के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने इस नई सुविधा की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की और उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार जताया। अस्पताल की इस पहल से वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को आधुनिक हृदय चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर
डॉ.पारुल सिंह, डॉ . रवि रंजन, डॉ श्वेता शाही, डॉ जिज्ञासु सिंह, डॉ मनीष कुमार सिंह, डॉ शेखर वर्मा, डॉ विजय सिंह, डॉ ब्रजेश कुमार राय, डॉ गौरव श्रीवास्तव, डॉ रवि कुमार, अखिलेश त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग
उपस्थित रहे।
अखिलेश त्रिपाठी
संयोजक


