चंदौली: बीज दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, 20 नमूने जांच के लिए भेजे गए; 5 दुकानों को नोटिस जारी
चंदौली | 27 अक्टूबर 2026
रबी सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चंदौली जिला प्रशासन और कृषि विभाग की टीम ने जनपद भर में बीज व उर्वरक दुकानों पर सघन औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों की टीम ने कुल 42 प्रतिष्ठानों की जांच कर सरसों, चना, मटर और गेहूं के 20 नमूने सील किए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
42 दुकानों की जांच, 5 दुकानें बंद मिलने पर कारण बताओ नोटिस
कृषि विभाग एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने चंदौली सदर, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, सकलडीहा, चकिया और नौगढ़ क्षेत्र के बीज बिक्री केंद्रों का रैंडम आधार पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 5 दुकानें बंद पाई गईं, जिन्हें तत्काल कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया गया है।
नोटिस पाने वाले प्रमुख प्रतिष्ठान:
-
- मे० ईश्वर बीज भंडार (जनौली)
- मे० उमरावती एग्री जंक्शन खाद बीज भण्डार (कमालपुर)
- मे० पण्डित खाद एवं बीज भंडार (कमालपुर)
- मे० खुशबू बीज भंडार (धानापुर)
- मे० आदर्श कृषि विकास (धानापुर)
कड़ी कार्रवाई की चेतावनी:
जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया कि एकत्रित किए गए सभी 20 नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। यदि जांच में कोई भी बीज अधोमानक (सब-स्टैंडर्ड) पाया जाता है, तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ बीज नियंत्रण आदेश 1983 एवं बीज अधिनियम 1966 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विक्रेताओं को निर्देश: कैश मेमो देना अनिवार्य
कृषि विभाग ने सभी बीज व उर्वरक विक्रेताओं को कड़े निर्देश दिए हैं कि:
-
-
- वे अपने स्टॉक रजिस्टर और बिक्री रजिस्टर को अनिवार्य रूप से अद्यतन (अपडेट) रखें।
- किसानों को बीज व उर्वरक बिक्री के समय अनिवार्य रूप से पक्का बिल (कैश मेमो) उपलब्ध कराएं।
-
किसानों से अपील: प्रमाणित बीज ही खरीदें
जिला कृषि अधिकारी ने किसान भाइयों से अपील की है कि रबी फसलों (गेहूं, चना, मटर, सरसों आदि) की बुआई के लिए केवल अधिकृत व प्रमाणित बीज ही खरीदें। किसी भी अनधिकृत विक्रेता के झांसे में न आएं।
जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध
कृषि विभाग के अनुसार, जनपद में रबी फसलों की बुआई के लिए रासायनिक खादों की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में निजी व सहकारी बिक्री केंद्रों पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है:




