Monday, October 26, 2026

पिता की पेंशन को लेकर दो भाइयों में खूनी संघर्ष

पिता की पेंशन को लेकर दो भाइयों में खूनी संघर्ष

 

छोटे भाई समेत दो भतीजों को चाकू मारकर किया गंभीर रूप से घायल

 

रोहनिया। नगर पंचायत गंगापुर स्थित बलवंत नगर में सोमवार को पिता की पेंशन को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक भाई ने चाकू से हमला कर अपने छोटे भाई सहित परिवार के चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि बेलाश यादव की पेंशन को लेकर उनके दो पुत्रों सुबास यादव और विभूति नारायण यादव के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और सुबास यादव ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे विभूति नारायण यादव उम्र 60 वर्ष, नन्दा यादव उम्र 55 वर्ष, सावन यादव उम्र 30 वर्ष और दीपक यादव उम्र 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां पर हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने आरोपी सुबास यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। रोहनिया थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ली गई है।मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir