Monday, October 26, 2026

कार पार्किंग के विवाद में फायरिंग की घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में।

थाना– सआदतगंज, कमिश्नरेट लखनऊ

 

विषयः- कार पार्किंग के विवाद में फायरिंग की घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में।

 

*विवरणः-

आज दिनांक 26.10.2026 को प्रातः लगभग 10:30 बजे *थाना सआदतगंज क्षेत्रांतर्गत ब्राह्मणी टोला, नौबस्ता में* बरगद के पेड़ के समीप खाली पड़ी जमीन पर कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया। उक्त विवाद के दौरान विपक्षी ऋषभ शुक्ला पुत्र दिनेश शुक्ला, निवासी ब्राह्मणी टोला, नौबस्ता, थाना सआदतगंज, लखनऊ द्वारा कथित रूप से अवैध पिस्टल से फायरिंग की गई, जिसमें शिवाजी तिवारी, शिवेन्द्र तिवारी एवं सुयश तिवारी गोली लगने से घायल हो गए।

सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्परता से सभी घायलों को एम्बुलेंस एवं पुलिस वाहन के माध्यम से उपचार हेतु केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुँचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, *शिवाजी तिवारी (उम्र लगभग 62 वर्ष) एवं शिवेन्द्र तिवारी (उम्र लगभग 55 वर्ष), सुयश तिवारी (उम्र लगभग 30 वर्ष) की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।*

पुलिस कार्यवाहीः *स्थानीय पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की गई तथा फायरिंग करने के आरोपी ऋषभ शुक्ला (उम्र लगभग 30 वर्ष) को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं 04 अदद खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।*

पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक एवं विधिक कार्यवाही प्रचलित है। वर्तमान में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir