Friday, August 21, 2026

आंधी-तूफान से नगर में भारी नुकसान, राहत कार्य में जुटी नगर पंचायत टी

आंधी-तूफान से नगर में भारी नुकसान, राहत कार्य में जुटी नगर पंचायत टी

 

चकिया। बीते दिन आए तेज आंधी-तूफान एवं प्राकृतिक आपदा के कारण नगर के ठाकुर बाग, नवनिर्मित पार्क सहित विभिन्न स्थानों पर भारी नुकसान हुआ। कई स्थानों पर पेड़ टूटकर बिजली के खंभों एवं तारों पर गिर गए, जिससे आवागमन एवं विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत की टीम तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। गिरे हुए पेड़ों को हटवाने तथा बाधित मार्गों को सुचारु कराने का कार्य लगातार जारी रहा।

 

चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि नगरवासियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए हर प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य कराया जा रहा है तथा नगर पंचायत की टीम पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है।

 

इस दौरान चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि विजय विश्वकर्मा, भाजपा नेता शुभम मोदनवाल,चेयरमैन प्रतिनिधि राजू माली सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं पूरी टीम मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्य में जुटी रही।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir