Saturday, September 5, 2026

चंदौली में सनसनीखेज खुलासा: महिलाओं को बंधक बना न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 4 गिरफ्तार

चंदौली में ‘फर्जी CBI’ बनकर महिलाओं को बंधक बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार

चंदौली। जनपद में नौकरी और मकान दिलाने के बहाने महिलाओं को बंधक बनाकर उनका अश्लील वीडियो बनाने और भारी रकम वसूलने वाले एक संगठित गिरोह का मुगलसराय पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत एक महिला और तीन अन्य शातिरों को गिरफ्तार किया है।

गिरोह में शामिल महिला खुद को ‘CBI अधिकारी’ बताकर पीड़िताओं को डराती-धमकाती थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, नकदी, मोबाइल और वाहन बरामद किए हैं।

ऐसे खुला खौफनाक राज

डायल 112 और NCRP पोर्टल पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस सक्रिय हुई। मुगलसराय थाने में दो पीड़िताओं की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे:

पहली घटना (14 मई): नौकरी दिलाने के बहाने पीड़िता को रामनगर से डहिया स्थित एक मकान में ले जाकर बंधक बनाया गया। खुद को CBI अधिकारी बताने वाली महिला व अन्य ने मारपीट कर आपत्तिजनक वीडियो बनाया। परिजनों से फिरौती मांगी और फोन-पे से करीब ₹75,000 ट्रांसफर करवा लिए।

दूसरी घटना (16 अगस्त): मकान दिखाने के बहाने दूसरी महिला को बंधक बनाकर निर्वस्त्र किया गया, वीडियो बनाकर ₹5 लाख की रंगदारी मांगी गई और खाते से ₹1.14 लाख ट्रांसफर कराए गए। पीड़िता किसी तरह छत के रास्ते भागकर जान बचाने में सफल रही।

पुराने विवाद का बदला लेने के लिए बनाया गिरोह

पूछताछ में गिरोह के सरगना विजय कुमार गुप्ता उर्फ रॉकी ने बताया कि वह पहले ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस चलाता था। वर्ष 2023 में एक एस्कॉर्ट द्वारा ठगे जाने के बाद उसने बदला लेने की नीयत से यह गिरोह तैयार किया। गिरोह का सदस्य विशम्भर महिलाओं को चिन्हित कर लाता था, जबकि रॉकी, कृष्ण कुमार और अंजली गुप्ता उन्हें बंधक बनाकर टॉर्चर करते और ऑनलाइन रंगदारी वसूलते थे।

गिरफ्तार अभियुक्त

विजय कुमार गुप्ता उर्फ रॉकी (निवासी प्रयागराज / हाल पता हमीदपुर, चंदौली)

कृष्ण कुमार गुप्ता (निवासी प्रयागराज / हाल पता हमीदपुर, चंदौली)

विशम्भर विश्वकर्मा (निवासी सुजाबाद, रामनगर, वाराणसी)

अंजली गुप्ता (निवासी प्रयागराज / हाल पता हमीदपुर, चंदौली)

बरामदगी

₹72,300 नगद

08 एंड्रॉइड मोबाइल फोन

09 एटीएम कार्ड, फर्जी आईडी कार्ड/दस्तावेज

विभिन्न बैंकों की चेकबुक व पासबुक

01 टॉर्चर किट एवं वाईफाई डिवाइस

01 पल्सर बाइक एवं 01 स्कूटी

थानाध्यक्ष मुगलसराय अर्जुन सिंह और साइबर सेल की टीम ने डहिया बद्रीपुरम कॉलोनी में दबिश देकर सभी आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir