धनतेरस पर आदर्श इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
रोहनिया। धनतेरस पर्व के अवसर पर पंडितपुर स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार मिश्रा की देखरेख में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 10 व 11 तथा कक्षा 12 विज्ञान वर्ग एवं कला वर्ग की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा 6, 7, 8 की छात्राओं द्वारा मिट्टी के सुंदर लक्ष्मी-गणेश के साथ-साथ मनमोहक कलाकृतियों के साथ सुंदर खिलौने बनाए गए। प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसमें विजेता छात्राओं की टीम को पुरस्कृत किया जाता है। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से सेव अर्थ और शो के साथ सुंदर दीप एवं प्रकृति की सुंदरता का प्रदर्शन किया। इसमें प्रथम स्थान पर कक्षा 12 कला वर्ग की छात्राएं, द्वितीय स्थान पर कक्षा 11 विज्ञान वर्ग एवं तृतीय स्थान पर कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की छात्राएं रहीं। विजेता ग्रुप की छात्राओं को प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुभाष चंद्र, चंद्र मोहन, मथुरा प्रसाद, रामराज, इंद्र बहादुर, आंदोलन, निशा पटेल, अनिता पटेल, प्रियंका पांडे, रुचि सेठ आदि अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।







