Friday, November 6, 2026

धनतेरस पर सुमंगल ज्वैलर्स का खास तोहफ़ा: 75 वर्षों के अटूट विश्वास के साथ ग्राहकों के लिए शुद्धता व उत्कृष्टता की गारंटी

धनतेरस पर सुमंगल ज्वैलर्स का खास तोहफ़ा: 75 वर्षों के अटूट विश्वास के साथ ग्राहकों के लिए शुद्धता व उत्कृष्टता की गारंटी

वाराणसी: धर्म की नगरी काशी में धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इसी क्रम में शहर के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान ‘सुमंगल ज्वैलर्स’ ने अपने 75 वर्षों के गौरवशाली सफर को साझा करते हुए ग्राहकों के लिए विशेष संदेश जारी किया है।

सुमंगल ग्रुप के डायरेक्टर संजय सिद्धांत लोहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य केवल व्यापार नहीं, बल्कि ग्राहकों के साथ विश्वास, अपनापन और अटूट रिश्तों को बनाए रखना है। उन्होंने कहा, “धन की समृद्धि, रिश्तों का विश्वास और अपनों का साथ – यही है सुमंगल के साथ धनतेरस का अहसास।”

कारीगरों का सम्मान और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

ग्रुप की ओर से स्पष्ट किया गया कि सुमंगल की असली पहचान कर्मचारियों, कारीगरों और बुनकरों की मेहनत, ईमानदारी और हुनर के सम्मान पर टिकी है। काशीवासियों की पसंद को ध्यान में रखते हुए आभूषणों की मेकिंग, फिनिशिंग, डिज़ाइन और शुद्धता (प्योरिटी) के हर मानक पर पूरी सतर्कता बरती जाती है।

अभिमंत्रित रत्नों की विशेष सुविधा

प्रतिष्ठान की एक प्रमुख विशेषता यह भी है कि यहाँ मिलने वाले सभी प्रकार के रत्नों (जेमस्टोन्स) को विधिवत सकारात्मक ऊर्जा से अभिमंत्रित और ऊर्जावान करने के बाद ही ग्राहकों को प्रदान किया जाता है, जिससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का वास हो सके।

कार्यक्रम के दौरान नमन लोहिया ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का स्वागत किया तथा काशी विश्वनाथ और माँ अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से सभी नगरवासियों के जीवन में खुशहाली और मंगलमय प्रकाश की कामना की।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir