Friday, August 21, 2026

वाराणसी की सीतांजली करेंगी इसरो का भ्रमण

वाराणसी न्यूज। वाराणसी की सीतांजली करेंगी इसरो का भ्रमण

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सेवापुरी विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय में अध्यनरत चित्रसेनपुर गांव की छात्रा सीतांजलि पटेल का चयन बंगलुरू में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) शैक्षिक भ्रमण के लिए हुआ है।

छात्र के चयन से गांव में खुशी का माहौल है। जहां गांव के लोग अपना आशीर्वाद सीतांजलि को दे रहे हैं तो वहीं सीतांजलि भी बेहद उत्साहित है।

छात्रा सीतांजलि ने गुरुवार को बताया कि इसरो भ्रमण में चयन होने से उन्हें, घर के लोगों, गांव वालों को प्रसन्नता है। वैज्ञानिक आविष्कार को देखने के लिए वह इसरो भ्रमण करेगी। उनके मन में है कि भविष्य में वह भी वैज्ञानिक बने। इसरो भ्रमण करना उनके जीवन के लक्ष्य के लिए सुखद कदम है। बीते दिनों उन्होंने ब्लॉक स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

उल्लेखनीय है कि वाराणसी मंडल के एडी बेसिक हेमंत राव अपने मंडल की चयनित छात्र-छात्राओं को लेकर बंगलुरू जाएंगे। वहां छात्र-छात्राओं को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का भ्रमण कराया जाएगा। वाराणसी मंडल में ग्यारह जनपद से परिषदीय स्कूलों के 22 बच्चों का चयन इस भ्रमण के लिए किया गया है।

UP 18 NEWS से अखिलेश मौर्य की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir