संतुष्टि इंस्टीट्यूट में फेयरवेल पार्टी, छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई
वाराणसी, संतुष्टि इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, नेवादा, सुंदरपुर में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए भावपूर्ण फेयरवेल पार्टी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू रहे।
कार्यक्रम के दौरान पिछले सत्र में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को दुपट्टा पहनाकर एवं साफा लगाकर सम्मानित किया गया। संस्थान की डायरेक्टर डॉ. रितु गर्ग ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान से निकलने के बाद विद्यार्थी अपने ज्ञान, संस्कार और सेवा भावना के माध्यम से समाज में अपनी अलग पहचान बनाएं।





