Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

राजातालाब थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचनार गांव मे शिव मंदिर से तीन पीतल का घंटा चोरी

राजातालाब थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचनार गांव मे शिव मंदिर से तीन पीतल का घंटा चोरी

वाराणसी।राजातालाब
राजातालाब थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों की धमाचौकडी जारी है। क्षेत्र में आए दिन चोर गांव घर को ही निशाना बना रहे थे, लेकिन अब चोरों की नजर धार्मिक स्थलों में आ पड़ी है। राजातालाब पुलिस चौकी क्षेत्र के कचनार गाँव के पंचक्रोशी मार्ग पर स्थित एक मंदिर से चोरों ने शिव मंदिर से बीती रात पीतल का वजनी तीन घंटा चोरी कर लिए। बुधवार की सुबह जानकारी होने के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। जानकरी होने पर सुबह श्रद्धालुओ की भीड़ मंदिर परिसर के बाहर एकत्र हो गई। वहीं चोरी की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मोहल्ले के लोग व अन्य श्रद्धालु एकत्रित हो गए और घटना को लेकर आक्रोश जताया।पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस सम्बंध में थाना प्रभारी राम आशीष राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, चौकी इंचार्ज हरिकेश सिंह ने बताया कि जल्द ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir