Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

जनपद के 500 से अधिक उत्कृष्ट किसानों को किया गया सम्मानित।

जनपद के 500 से अधिक उत्कृष्ट किसानों को किया गया सम्मानित।

सोनभद्र,

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय पर जिले के 500 से अधिक उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने किसानों को सम्मानित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि किसान भारत की रीढ़ हैं, भारत की नीव है, किसानों ने देश के योगदान में देश के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। जब भी देश कभी परेशानी में फंसा है आर्थिक रूप से समस्याओं में उलझा है तो हमारे देश के किसानों ने आगे चढ़ बढ़ कर अपने मजबूत कंधों पर देश को उठाकर आगे बढ़ाने का काम किया है।

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं एवं जनपद के सभी किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के ऊपर विश्वास करके उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनवाया है। इतना ही नहीं सोनभद्र की चारों सीटें भाजपा की झोली में डाल कर जिले का सम्मान बढ़ाया है। इसके लिए हम जिले के सभी किसान मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व समस्त किसान बंधुओं का आभार व्यक्त करते हैं। अभिनंदन करते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के बरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा , उमेश सिंह नरसिंह पटेल अनिल सिंह बृजेश पांडे , मनीषा राय , मंजू गिरी जी प्रकाश पांडे अभय कांत दुबे , प्रथम श्रीवास्तव ,भगवती अग्रवाल जी संतोष सिंह , धीरेंद्र जयसवाल , राज बहादुर सिंह , जिला सह मीडिया प्रभारी कमलेश पाण्डेय ध्रुव कांत द्विवेदी , चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Up 18 news report by Chandra Mohan Shukla

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir