Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

पंचायती राज दिवस पर रविवार को आराजी लाइन विकासखंड

रोहनिया वाराणसी-पंचायती राज दिवस पर रविवार को आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के सभागार में एडीओ पंचायत रविंद्र कुमार की देखरेख में पंचायती राज दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल व अपना दल जिला अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल को क्षेत्र के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यो व ग्राम पंचायत सदस्यो माला पहनाकर स्वागत किया। जिसके दौरान ब्लॉक सभागार में उपस्थित ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत के प्रतिनिधियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित संबोधन को सुना। इसके अलावा समाज कल्याण के प्रमोद पटेल एवं कचनार गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आशीष मोदनवाल ग्राम प्रधान मनोज वर्मा, शहावाबाद गांव में ग्राम प्रधान मनीष जायसवाल, मिल्कीचक गांव में ग्राम प्रधान पार्वती देवी, घमहापुर ग्राम प्रधान श्रीनाथ पटेल,बैरवन ग्राम प्रधान लाल बिहारी पटेल सहित आराजी लाइन ब्लाक के सभी गांवो में ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में पंचायती राज दिवस मनाया गया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir