Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

भारत माता की जय व बंदे मातरम जयकारों के साथ 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत एक वृहद बाईक रैली का आयोजन किया

 

भारत माता की जय व बंदे मातरम जयकारों के साथ 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत एक वृहद बाईक रैली का आयोजन किया

आज दिनांक 10/08/2022 आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत श्री सुरेंद्र चौधरी, पुलिस उप महा – निरीक्षक की अगुवाई में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा एक वृहद बाईक रैली का आयोजन किया गया । रैली का संचालन श्री अनिल कुमार बॄक्ष, कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने किया। यह रैली 95 बटालियन मुख्यालय पहाड़िया मंडी से अक्था होते हुए आशापुर चौराहा,सारनाथ संग्रहालय होते हुए वापस पहडिया मंडी स्थित कैंप तक पहुंची ।
इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना, उनमें देशभक्ति की भावना का संचार करना , लोगों के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बलवती करना तथा काशी वासियों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घर, गली, चौक , चौराहों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित करना था।
इस रैली के दौरान श्री सुरेंद्र चौधरी, पुलिस उपमहानिरीक्षक व श्री अनिल कुमार बृक्ष , कमांडेंट ने अधिकारियों व जवानों संग मिलकर पहड़िया चौराहा आशापुर चौराहा और सारनाथ चौराहे पर दुकानदारों वाहन चालकों व आने जाने वाले राहगीरों को 4000 तिरंगा झंडा बांटा एवं सब को तिरंगे झंडे के महत्व के संबंध में जागरुक भी किया साथ ही तिरंगा झंडा अपने अपने घरों पर लहराने हेतु प्रेरित भी किया तथा साथ साथ में D/95 और C/95 ने अलग अलग स्थानों पर 2000-2000 तिरंगा झंडा बांटे। इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग स्वागतम काशी फाउंडेशन तथा बहू बेटी फाउंडेशन ने 3-3 हजार तिरंगा झंडा देकर किया।।

इस कार्यक्रम में श्री कृष्णा जायसवाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री सुरेश कुमार मिश्रा द्वितीय कमान अधिकारी,श्री महेंद्र मिश्रा उप कमांडेंट, श्री अनुपम सिंह ,श्री हनुमान सिंह, श्री विनोद सिंह, श्री ज्ञान रंजन आदि सहायक कमांडेंट साथ में वाहिनी के तमाम अधिकारी व जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir