Friday, August 21, 2026

ग्राम पंचायत चितविश्राम में रोप जाएंगे 501 पौधे-हिमांशु

ग्राम पंचायत चितविश्राम में रोप जाएंगे 501 पौधे-हिमांशु

सोनभद्र।
युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित संगठन युवक मंगल दल के आईटी सेल के जिला सह-संयोजक एंव चतरा ब्लॉक के मंत्री हिमांशु चौबे के नेतृत्व में चतरा ब्लॉक के चितविश्राम ग्राम पंचायत में आम,निम्बू,नीम,पीपल एंव अमरूद आदि का पौधा रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।श्री चौबे ने बताया कि संगठन के जिलाध्यक्ष सौरभ कान्त पति तिवारी के द्वारा जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में 501 पौधे लगाने का निर्देश प्राप्त हुआ है।इसी क्रम में आज हमारे गांव में पौध रोपण की सुरुआत की गई जो पूरे मानसून जारी रहेगी और 501 पौधे लागये जाएंगे।वहीं पंचायत इकाई के उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम सभी युवाओं का ये कर्तव्य बनता है कि हम अपनी धरती को हरा भरा करें और पर्यावरण का संरक्षण करें।उक्त अवसर पर कोषाध्यक्ष जितेंद्र गिरी,धीरज गिरी,अविनाश ,पप्पू मौर्या,मुकेश मौर्या,मनोज आदि लोग उपसथित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir