सामुदायिक पुलिसिंग हेतु जनजागरूकता अभियान “एक पहल” का शुभारंभ
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री प्रशांत कुमार द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग हेतु जनजागरूकता अभियान “एक पहल” का शुभारंभ किया गया
मा० मुख्यमंत्री उ०प्र० के निर्देशन में #dgpup श्री प्रशांत कुमार द्वारा यूपी-112 की “एक पहल” अभियान का शुभारंभ किया गया। #dgpup द्वारा प्रदेश के नागरिकों से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की गई, इसमें आमजन आस-पास की घटनाओं के प्रति संवेदशीलता • रखकर #UP112 को सूचना दे सकते है।
उक्त अभियान के अंतर्गत आकस्मिक परिस्थितियों में दूसरों की मदद करने के लिए आमजन को प्रेरित किया जाएगा। साथ ही संदिग्धों की सूचना देने वाले सभी कॉलर की पहचान गोपनीय (मास्क) रखी जायेगी। यह अभियान पुलिस और आमजन के बीच की दूरी को कम करने में सहायक होगा ।





