Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री को सौंपा*

*चिरईगांव/वाराणसी -*

जनपद में कार्यरत 427 ग्राम रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय का भुगतान नहीं होने से उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।मंगलवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्राम रोजगार सेवकों का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचा।सुरक्षा कारणों से मुख्यमंत्री से मुलाकात न होने पर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को सौंपते हुए बिगत कई महीने से बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की। उल्लेखनीय है कि भिड़ंत 27 सितम्बर को भी ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रधानमंत्री के जन सम्पर्क कार्यालय में जन सुनवाई कर रहे वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना से मानदेय भुगतान कराने की मांग की थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने की स्थिति में रोजगार सेवकों ने मंगलवार को पुनःमिलकर ज्ञापन सौंपा।

*रोजगार सेवकों ने सुनाई समस्या, बताया समाधान-*

रोजगार सेवकों का कहना था कि मानदेय भुगतान हेतु जनपद स्तर से प्रशासनिक मद में पर्याप्त धनराशि उपलब्ध न होने से मानदेय भुगतान की समस्या हमेशा बनी रहती है।ऐसे में ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय का भुगतान तकनीकी सहायकों के मानदेय भुगतान की प्रक्रिया के अनुसार मनरेगा सामाग्री अंश से कराने की कृपा करें।

प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह,काशीनाथ सिंह,राकेश वर्मा,राजकुमार,कमलेश आदि उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir