Saturday, April 18, 2026

बबुरी और डवक में बंदरों का उत्पात चरम पर! ग्रामीण बोले – अगर कार्यवाही नहीं हुई तो करेंगे सड़कों पर प्रदर्शन

बबुरी और डवक में बंदरों का उत्पात चरम पर! ग्रामीण बोले – अगर कार्यवाही नहीं हुई तो करेंगे सड़कों पर प्रदर्शन

 

*बबुरी* और डवक क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। सुबह से शाम तक बंदरों के झुंड गलियों और छतों पर घूमते नजर आते हैं। घरों में घुसकर सामान तहस-नहस करना, बच्चों को दौड़ा लेना और बुजुर्गों पर हमला करना अब रोज़ की बात हो गई है। ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों ही चरम पर हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों की बढ़ती संख्या से आमजन का जीना दूभर हो गया है। कई बच्चे अब स्कूल जाने से डर रहे हैं, तो वहीं महिलाएं घर के कामकाज के दौरान चौकन्नी रहती हैं कि कहीं कोई बंदर हमला न कर दे। घरों में रखा राशन, फल-सब्जियां और कपड़े तक ये बंदर नष्ट कर देते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। प्रशासन की लापरवाही से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर बंदरों को पकड़कर जंगल में नहीं छोड़ा गया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

ग्रामीणों की साफ मांग —

“बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाओ, वरना सड़कों पर उतरकर विरोध होगा!”

 

 📢 अब देखना यह है कि वन विभाग कब जागता है और गांव के लोगों को इस बंदर आतंक से कब राहत मिलती है।

चंदौली से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir