Saturday, April 18, 2026

दिव्यांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व-

दिव्यांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व-

 

 

वाराणसी गोपपुर स्थित दिव्यांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण आनंदमय एवं उत्सवपूर्ण बन गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, शांति एवं भाईचारे के संदेश को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत क्रिसमस कैरोल, नृत्य एवं लघु नाटिका ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के मनोरंजन हेतु फूड स्टॉल एवं गेम स्टॉल का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही सांता क्लॉज की उपस्थिति बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिन्होंने उपहार वितरित कर खुशियाँ बाँटीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या निम्मी चतुर्वेदी ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आपसी प्रेम, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का समापन हर्ष, उल्लास एवं आनंदपूर्ण वातावरण में हुआ।

 

विनय सिंह

प्रबंधक

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir