चकिया में वैश्य समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत
चकिया, चंदौली। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के मार्गदर्शन में संचालित वैश्य समाज उत्तर प्रदेश संगठन का जनपद चंदौली में विस्तार किया गया। इस क्रम में राजकुमार जायसवाल को जिला अध्यक्ष, शिवरतन गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष एवं शुभम मोदनवाल को चकिया नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और पदाधिकारियों के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। नगर के वार्ड नंबर 5 स्थित एक निजी आवास पर समाजसेवी प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया।
वहीं, गांधी पार्क तिराहे पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मुंह मीठा कराया गया और शुभकामनाएं दी गईं। इसके अलावा भाजपा जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह के आवास पर भी पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, समाजसेवी कैलाश जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, रिंकू सोनकर, दिनेश कसौधन, राजन साहू, आलोक साहू, सूचित पटेल, राजू माली, उमेश चौहान, प्रदीप जायसवाल, संजय चौहान, सुरेश सोनकर, विनोद गुप्ता, बादल सोनकर , शुभम गुप्ता सहित भारी संख्या में युवा एवं नागरिक उपस्थित रहे।






