ब्रेकिंग न्यूज़
दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र में सिंध नदी के पुल के नीचे मिला युवक का शव, पहचान नहीं
दतिया, दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिंध नदी के पुल के नीचे एक युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने शव को देखा और गोराघाट पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।पुलिस ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। गोराघाट पुलिस ने शब का पोस्टमार्टम करबा कर नगर पालिका की मदद से दतिया में दफना दिया गया है।अगर आपको किसी भी तरह की जानकारी मिलती है, तो कृपया गोराघाट थाने में संपर्क करें।
इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि अज्ञात बॉडी की पहचान हो सके। आपकी एक शेयर से किसी की पहचान हो सकती है और उनके परिवार का पता मिल सकता है।







