Friday, August 21, 2026

2020 बैच की ‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान ने संभाला गोमती जोन DCP का कार्यभार, बोलीं- पारदर्शी पुलिसिंग पहली प्राथमिकता

2020 बैच की ‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान ने संभाला गोमती जोन DCP का कार्यभार, बोलीं- पारदर्शी पुलिसिंग पहली प्राथमिकता

रिपोर्ट शुभम वर्मा 

वाराणसी – वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के गोमती जोन को बुधवार को नई डीसीपी के रूप में सख्त और तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी नीतू काद्दयान मिलीं। 2020 बैच की आईपीएस और हरियाणा के झज्जर की रहने वाली नीतू काद्दयान अपनी बेबाक कार्यशैली के कारण ‘लेडी सिंघम’ के नाम से पहचानी जाती हैं। उनके पदभार संभालते ही पूरे जोन में कानून-व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

कौन हैं नीतू काद्दयान:
नीतू काद्दयान 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से हरियाणा के झज्जर की रहने वाली हैं। उनकी पहली पोस्टिंग वर्ष 2023 में वाराणसी में ACP चेतगंज के पद पर हुई थी। इसके बाद 2024 में उन्हें अपर पुलिस आयुक्त वरुणा बनाया गया। अब उन्हें प्रमोट कर गोमती जोन की डीसीपी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ पत्रकार विजय लक्ष्मी तिवारी व शुभम वर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी कार्यालय पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। पत्रकारों ने नई डीसीपी को गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

डीसीपी नीतू काद्दयान ने कहा कि गोमती जोन में जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण और जीरो टॉलरेंस नीति उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने थानों में पारदर्शी पुलिसिंग सुनिश्चित करने, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही।

“मेरा प्रयास रहेगा कि पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम हो। हर पीड़ित की बात सुनी जाएगी और निष्पक्ष कार्रवाई होगी,” डीसीपी ने कहा।

इस अवसर पर स्वागत करने वाले पत्रकारों में विजय लक्ष्मी तिवारी के साथ शुभम वर्मा, सतीश प्रजापति, आकाश गोंड उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir