Saturday, April 18, 2026

चकिया नगर पंचायत में प्रतिनिधि नियुक्त, राजू माली बने चेयरमैन प्रतिनिधि 

चकिया नगर पंचायत में प्रतिनिधि नियुक्त, राजू माली बने चेयरमैन प्रतिनिधि

 

चकिया, चंदौली।

आदर्श नगर पंचायत चकिया के अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव द्वारा वार्ड नंबर 8 दुर्गा नगर निवासी राजू माली को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 17 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी।

 

जारी पत्र के अनुसार, अध्यक्ष की अनुपस्थिति में नगर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु श्री राजू माली नगर पंचायत कार्यालय में समन्वय स्थापित कर आम जनता की समस्याओं के निस्तारण में सहयोग करेंगे।

 

चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा

“नगर की हर समस्या का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए राजू माली को प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। अब नगरवासियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।”

 

इस अवसर पर उमेश चौहान, बादल सोनकर सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir