Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

थाना जलालपुर पुलिस व स्वाट टीम के साथ हुयी मुठभेड़ में दो शातिर अपराधियों /बदमाश को लगी गोली, एक सिपाही भी घायल, अभियुक्त के पास से 02 देशी तमन्चा 315 बोर, 02 जिन्दा, 02 खोखा कारतूस, एक मिस कारतूस व स्कूटी बरामद-

थाना जलालपुर पुलिस व स्वाट टीम के साथ हुयी मुठभेड़ में दो शातिर अपराधियों /बदमाश को लगी गोली, एक सिपाही भी घायल, अभियुक्त के पास से 02 देशी तमन्चा 315 बोर, 02 जिन्दा, 02 खोखा कारतूस, एक मिस कारतूस व स्कूटी बरामद-

श्री अजय कुमार साहनी पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के गिरफ्तारी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर के प्रभावी निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी केराकत, जौनपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक-07.09.2021 की रात्रि में थाना जलालपुर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा सुरहुरपुर मे संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनो की चेकिंग की जा रही थी कि समय लगभग 23.00 बजे एक दो पहिया वाहन आते हुए दिखाई दी ,जिसे रोकने का इशारा किया गया तो पहले गाड़ी को धीमे किये फिर अचानक तेज कर भागने लगे शक होने पर पुलिस बल द्वारा पिछा किया गया तो तुरन्त पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे। पिछा करने पर सुरहुरपुर से नहोरा के बीच में पुल के पास पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। पुलिस की आत्म सुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में दो अभियुक्त सौरभ गुप्ता व रंजीत गौतम उर्फ राजा घायल हो गए। मुठभेड़ में आरक्षी विकास सिंह गोली लगने से घायल हो गये। घायल दोनों अभियुक्तों व विकास सिंह को तत्काल इलाज हेत अस्पताल लाया गया। अभियुक्तों के कब्जे से दो तमन्चा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस 315 बोर व एक मिस कारतूस 315 बोर व एक स्कूटी बिना नम्बर की बरामद हुई, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 217/21 धारा 307 भादवि व मु0अ0सं0- 218/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का पंजीकृत किया गया । अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- सौरभ गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता नि0 सेहमलपुर थाना- जलालपुर, जौनपुर।
2- रंजीत गौतम उर्फ राजा पुत्र राजधारी गौतम नि0 बडारी, धनियामऊ थाना- बक्शा, जौनपुर।
*बरामदगी का विवरण-*
1- दो तमन्चा 315 बोर
2- दो जिन्दा कारतूस व
3- दो खोखा कारतूस 315 बोर
4- एक मिस कारतूस 315 बोर
5- एक स्कूटी बिना नम्बर की
*अपराधिक इतिहासअभियुक्त सौरभ गुप्ता-*
1-मु0अ0सं0- 20/20 धारा 457/380/411 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
2-मु0अ0सं0-22/2020 धारा 41/411 भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
3-मु0अ0सं0- 23/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
4- मु0अ0सं0-406/19 धारा 457/380/411भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
5- मु0अ0सं0-408/19 धारा 457/380/411भादवि थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
6- मु0अ0सं0- 339/20 धारा 380 भादवि थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
7-मु0अ0सं0- 07/20 धारा 457/380/411 भादवि थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
8-मु0अ0सं0-29/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
9-मु0अ0सं0 27/21 धारा 399/402/307/411/414/419/420/467/468 भादवि थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
10.मु0अ0सं0- 201/2021 धारा 392/120 बी भादवि थाना जलालपुर जौनपुर।
11. मु0अ0सं0- 217/21 धारा 307 भादवि थाना जलालपुर जौनपुर।
12. मु0अ0सं0- 218/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जलालपुर जौनपुर।
*अपराधिक इतिहास रंजीत गौतम-*
1. मु0अ0सं0-77/2018 धारा 411/413/414 भादवि थाना बक्सा जौनपुर।
2. मु0अ0सं0- 201/2021 धारा 392/120 बी भादवि थाना जलालपुर जौनपुर।
3. मु0अ0सं0- 217/21 धारा 307 भादवि थाना जलालपुर जौनपुर।
4. मु0अ0सं0- 218/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जलालपुर जौनपुर।

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-*
1- प्रभारी निरीक्षक श्री सत्यप्रकाश सिंह थाना जलालपुर, जौनपुर।
2- श्री आदेश कुमार त्यागी, प्रभारी स्वाट टीम, जौनपुर ।
3- हे0का0 अजय सिंह यादव,
4- का0 संजय यादव, थाना जलालपुर, जौनपुर
5- का0 सोनू निषाद थाना जलालपुर, जौनपुर
6- का0 दीपक मौर्य थाना जलालपुर, जौनपुर
7- का0 सुनिल यादव,
8- का0 आनन्द सिंह
9- का0 विकास सिंह

UP 18 NEWS से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir